गुरसरांय (झांसी)। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे गुरसरांय ब्लॉक के ग्राम डोंडिया स्थित कंपोजिट विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय परिसर में बनी दीवार अचानक गिर जाने से पांच बच्चे घायल हो गए। घायलों में पुनीत पुत्र पुरुषोत्तम (14) निवासी ढुरवई थाना टोडी फतेहपुर, कमलेश कुमार पुत्र सूरजभान (14), क्रश पुत्र स्व. गोविंदास (13), सुमित पुत्र रामपाल (12) निवासी करगुवां थाना गुरसरांय तथा विशाल पुत्र धर्मपाल (13) निवासी करगुवां,भान सिंह पुत्र राम सिंह (12) निवासी करगुवां बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर क्रश और सुमित को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई।
गुरसरांय ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों की लापरवाही बनी हादसे का कारण
गुरसरांय विकासखण्ड में यह कार्यक्रम खेलकूद संबंधी बच्चों का ब्लॉक स्तरीय जब पहले से निर्धारित था तो उक्त विद्यालय परिसर की बाउंड्री से लेकर बच्चों को बैठने खेलकूद आदि की चौकस व्यवस्था और निगरानी न होने के चलते इतना बड़ा हादसा गुरसरांय ब्लॉक के ग्राम डोंडिया में हुआ इसके बाद मीडिया ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से लगातार फोन पर संपर्क कर ए टू जेड जानकारी लेना व देना चाही लेकिन उनका घंटी जाने के बावजूद फोन नहीं उठा और इसकी वजह के पीछे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही होते दिखी गांव से लेकर क्षेत्र के जागरूक लोगों ने जिला प्रशासन और शासन से इस संबंध में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है वही बताते चलें की खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की फोटो छाया प्रति इस प्रकार है।
