गुरसरांय(झांसी)। देव दीपावली के अवसर पर नगर के सर्वेश्वर थाना मंदिर गुरसरांय में 5 नवंबर बुधवार को देव दीपावली बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पर्व पर मंदिर हजारों दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। दूर-दूर तक सिर्फ दीपक ही दिखाई दे रहे थे। इस दौरान ऐसा लगा जैसे देव दीपावली पर साक्षात भगवान ही धरती पर उतर आए हों। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इस पर्व पर मंदिर में भक्ति करते देखे गए। मंदिर पर सर्वप्रथम बाल पुजारी पंडित कार्तिक पाठक ने विधि विधान से पूजन किया। उन्होंने बताया कि मंदिर में सांस्कृतिक भजन एवं भगवान सत्यनारायण महाराज की कथा की गई। भक्तों ने भजनों पर नृत्य किया। इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जिन्होंने पूरे दिन भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की और समारोह का हिस्सा बने। इस अवसर पर पुजारी राहुल गौतम,गायक रमन सोनी,रानू महाराज,रामबाबू,भक्ति,हरिओम अग्रवाल,दिनेश त्रिपाठी,देवेंद्र घोष,हेमंत अग्रवाल,नितेश अग्रवाल,प्रतीक गोंडा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
