समथर (झांसी)- शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देश में मिशन शक्ति अभियान फेस 05 के तहत थाना समथर कस्बा मे नगर पालिका स्कूल मे जाकर उप नि0 व महिला आरक्षी द्वारा नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के तहत स्कूल , कॉलेज की छात्र छात्राओं को सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना , निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओ के बारे में तथा विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए
Please follow and like us:
