समथर (झांसी)- विगत दिन शनिवार देवठान पर्व के दिन खाटूश्याम बाबा के श्रद्धालु भक्तों ने समथर नगर में ह्रदय भाव से खाटूश्याम महाराज का जन्मोत्सव मनाकर निशान यात्रा निकाली। और आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु भक्तों ने नगर में स्थित पहाड़पुरा रोड पर स्थित राममूर्ति गार्डन में हारे के सहारे मनोकामना पूर्ण करने वाले भगवान खाटूश्याम महाराज का पं शास्त्री द्वारा हवन पूजन आदि करवाकर भव्य दरबार लगाकर भजन संध्या जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें वाहर से आई बुन्देलखण्ड की महान गायिका ने सुर सरगम की ताल में एक से एक भक्तिमय गीत भजन प्रस्तुत किए। जिन्हें सुन प्रांगण में उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्त भगवान खाटूश्याम महाराज की भक्ति में मग्न होकर खूब झूमे नाचे और सुर संगीत की ताल में जयकारा लगाया। जगराता भजन संध्या कार्यक्रम में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया और भगवान खाटूश्याम के दर्शन कर सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं भगवान को छप्पन प्रकार का प्रसाद लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। सभी श्रद्धालु भक्तों ने दर्शन कर प्रेम सहित प्रसाद पाया और खाटूश्याम महाराज के भजनों का आनंद लिया। रातभर भर भक्ति गीत व भजनों का कार्यक्रम चलता रहा सभी श्रोतागणों ने भव्य स्वरूप के दर्शन कर भजनों का भरपूर आनंद लिया। जब तक जगराता कार्यक्रम चलता रहा प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
