गुरसरांय(झांसी)। 31 अक्टूबर शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे सरसैड़ा नहर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार उपरांत तीनों लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफर कर दिया गया। प्राप्त विवरण के मुताबिक भानुप्रताप
पुत्र भगवान दास ग्राम कैलारी
थाना रेडर जनपद जालौन उम्र 28 वर्ष अपनी पत्नी व पुत्री तान्या उम्र 3 वर्ष गुरसरांय से ग्राम सरसैडा़ जा रहे थे एवं मनोहर पुत्र देशराज निवासी ग्राम
पुरातनी झाँसी से गुरसरांय आ रहे थे जैसे ही यह लोग सरसैडा नहर के पास पहुँचने वाले थे तभी दोनों बाइकों की आपस में जोरदार भिडंत हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जहां से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार उपरांत हालत गंभीर होने पर तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
