गुरसरांय (झांसी)। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट के संयोजन में खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में चित्रकूट की गुरसरांय शाखा द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर लगाकर छात्राओं के नेत्रों की जांच की गई,जिसमें 200 छात्राओं के नेत्रों की जांच की गई।नेत्र दृष्टि दोष पाए जाने पर निःशुल्क चश्मे बनाये गए।सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के नेत्र परीक्षक डॉ राहुल पाण्डेय ने नेत्रों का परीक्षण कर नेत्र सुरक्षा के उपाय बताए।इस दौरान प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता, सरजू शरण पाठक,सुनील व्यास,राकेश व्यास,डॉ विवेक मुद्गल, राजेश चंद्र,राजेन्द्र प्रसाद,रामसेवक गौतम,राजबहादुर सिंह,अमित भदौरिया, संजय दोन्दे रिया ,उपमा सिंह,अर्चना मोदी,सुरभि पटेल,मंजू वर्मा,वर्षा विश्वकर्मा, कौशलेश मिश्रा,कुलदीप वर्मा,आदि उपस्थित रहे।
