गुरसरांय (झांसी)।बूढ़े,बच्चे,जवान सब के सब रन फॉर यूनिटी की गुरसरांय पुलिस द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर दौड़ते हुए नजर आए यह दृश्य ऐतिहासिक क्षण के रूप में हमेशा यादगार रहेगा। यह गुरसरांय नगर की देश व राष्ट्र प्रेम का जो इतिहास रहा हैं उसको 31 अक्टूबर 2025 का दिन पुनः अपने में नजीर बन गया सिर्फ एक दिन पहले संदेश आया कि सुबह 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी की गुरसरांय थाना परिसर से मुख्य मार्गों से राष्ट्र की मजबूती और एकता के लिए दौड़ होना है और भारी संख्या में व्यापारी स्कूली छात्र युवा और सीनियर सिटीजन सब के सब इस दौड़ में सम्मिलित होकर झांसी जिले के गुरसरांय थाने द्वारा आयोजित हुए इस कार्यक्रम की सफलता की इतनी लंबी लकीर खींच दी शायद प्रदेश में अपने में नजीर बन गई हो बताते चलें 31 अक्टूबर 2025 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरसरांय पुलिस के तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी (दौड़ प्रतियोगिता) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थाना परिसर से की गई। जिसमें थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह, सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया,जगत नारायण,बृजेश कुमार भार्गव,मयंक मिश्रा, रामशरण सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी,कर्मचारीगण,खेर इंटर कॉलेज कस्बा गुरसरांय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरसरांय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कस्बे के संभ्रांत नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एकता और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ प्रारंभ हुई यह दौड़ एक गार्डन में जाकर संपन्न हुई। जहां प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सरदार पटेल के आदर्शों और उनके योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता,अखंडता और भाईचारे की शपथ ली। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने कहा कि “लौह पुरुष सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और दूरदर्शिता से भारत को एक सूत्र में पिरोया। आज हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।” इस मौके पर कस्बे व क्षेत्र के प्रमुख लोगों में एडवोकेट सतीश चौरसिया,पंडित रामनारायण पस्तोर,जितेंद्र पटेल शिक्षक (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि),आत्माराम फौजी,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,देवेन्द्र पटेल सहित कई विद्यालयों के छात्र और बड़ी संख्या में नगर के युवा व ग्रामीण मौजूद रहे।
शाम को एक देश एक संविधान,भारतीय न्याय संहिता पर हुई गोष्ठी
31 अक्टूबर शुक्रवार को थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह व सब इंस्पेक्टर महेन्द्र भदौरिया,मयंक मिश्रा ने नगर के एक गार्डन में नगर के आम व खास लोगों को नए आपराधिक कानूनों पर जागरूक किया। नए कानून के तहत लोगों को ए टू जेड पूरी जानकारी प्रदान की गईं। इस दौरान इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने नगर के आम जनमानस के साथ नए आपराधिक कानूनों पर विस्तृत चर्चा की। अभियान में विशेष रूप से जीरो एफआईआर,ई-एफआईआर,महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनों में हुए संशोधन पर प्रकाश डाला गया। छोटे अपराधों के लिए सामुदायिक सेवा को भी दंड के रूप में शामिल करने और पहली बार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत दंडनीय अपराधों की व्याख्या की गई। संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाने,गैंगरेप जैसे मामलों में सजा को न्यूनतम 20 साल से आजीवन कारावास तक बढ़ाने और कम उम्र की बच्चियों के मामलों में आजीवन कारावास से लेकर मृत्युदंड तक की सजा निर्धारित करने जैसे प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त झूठे वादे या पहचान छुपाकर यौन संबंध बनाने को भी अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया है। जिसका उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। नए आपराधिक कानूनों की वर्तमान प्रासंगिकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह कानून मूल रूप से ‘दंड से न्याय की ओर’ के सिद्धांत पर आधारित है।
