गुरसरांय (झांसी)। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर बड्स एन ब्लूम्स स्कूल,टेक्नोकार्ट स्कूल,कॉम्पेक्ट कोचिंग विजडम क्लासेस एवं सरदार पटेल आर्मी झांसी के तत्वावधान विशाल शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें विद्यालयों के बच्चों ने हाथ में तख्तियां लेकर एकता का संदेश दिया।शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीमती रमा आरपी निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया।विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल,अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल एवं चिरगांव ब्लॉक प्रमुख राज कांतेश वर्मा रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पटेल ने की।समापन सत्र के मुख्य अतिथि अपना दल के राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद पटेल उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड्स एन ब्लूम्स के बच्चों ने एक से एक बढ़कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।जिसमें सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से एकता का संदेश दिया गया। संचालन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंजना जितेंद्र पटेल एवं मनोज पटेल गड़वां ने किया। इस मौके पर पीताम्बर पटेल, विनय पटेल पंडवाहा,अरविंद पटेल बंगरा,अम्बिका पटेल अतरसुआ,राघवेन्द्र पटेल महेवा,जिला पंचायत सदस्य संजीव निरंजन गोटीराम निरंजन पुरुषोत्तम पटेल,अमिता पटेल,बी डी सी संघ की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी रानी पटेल, सतीश चन्द्र चौरसिया, प्रसिद्ध नारायण यादव,पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र पटेल भडोकर,ललित पटेल,केशवेंद्र सिंह चौहान,कुलदीप प्रधान,पुष्पेन्द्र प्रधान,धर्मेन्द्र कुमार,बद्री प्रसाद,सौरभ पटेल अतरसुआ,दृगपाल पटेल,रानू पटेल ,धर्मेन्द्र पटेल वंगरा,महेश पटेल वंगरा,रोहित पटेल पिपरा,अनिल पटेल घुसगुआ,भूपेन्द्र सिहं निरंजन सरसैड़ा ,अरविद पटेल बंगरा,उदयभान पटेल अतरसुवां,मनोज पटेल डिलावली,पवित्र पटेल विक्रमपुरा,पंकज पटेल बंगरा-वंगरी,अनूप पटेल अतरसुवां ,जगदीश पटेल प्रधान अतरसुवां,राजेश पटेल प्रधान सरसैड़ा,पुष्पेंद्र पटेल प्रधान गढ़वई,राम मोहन,धर्मेंद्र, रमाकांत पटेल प्रधान मड़ोरी, राघवेंद्र पटेल, टिंकू मुखिया, उत्तम पटेल ठेकेदार,कमलेश पटेल सहित भारी संख्या में पटेल समाज के लोग उपस्थित रहे।
