समथर (झांसी)-बारिश होने से धान की फसल हुई नष्ट कुदरत के आंगे किसान हुआ बेबस और लाचार। बेमौसम बारिश ने किसानों पर ऐसा सितम ढाया कि देखते देखते क्षेत्र में किसानों की धान की फसल नष्ट हो गई। इस वर्ष अधिक बारिश होने के पहले ही तिली उरद आदि की फसल खराव होने से किसान मायूस था। एक सिर्फ धान की फसल में किसानों को भरण पोषण के लिए आशा की किरण दिखाई दे रही थी।बो भी टूट गई।बेमौसम बारिश होने से धान की फ़सल भी खराव हो गई। लेकिन किसान क्या करें ईश्वर के सामने सभी नतमस्तक हैं। सिर्फ भगवान से किसान दुआ कर सकते हैं कि दया दृष्टि बनाओ।कई गरीब किसान ऐंसे है जिन्होंने यहां वहां से व्यवस्था कर बीज खाद आदि की व्यवस्था कर धान की फसल की।अब किसान को चिंता सता रही है कि कैसे कर्ज चुकायेंगे। धान की फ़सल नष्ट होने पर विगत दिन सेंकड़ों की संख्या में तहसील पहुंचे। और उपजिलाधिकारी मोंठ को फसल नुकसान के तहत मुख्यमंत्री मंत्री के नाम ज्ञापन देकर शासन द्वारा मुआवजा दिलाने की मांग की।फसल कक्षेत्र में धान की फसल में काफी नुकसान है। किसानी क्षेत्र होने के कारण यहां के अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर है। किसान धान की फ़सल को नष्ट देखकर मायूस वेबस और लाचार सा हो गया। कुछ किसानों की फसलें पक गई। और खड़ी हैं न कटने के कारण बारिश और हवाओं से खेतों में विछ गई और कुछ दाना खेतों में विखर गया। कुछ किसानों की धाने कटी हुई डली हुईं हैं। जिनके पूरे पानी सड़ रहे। और दाना कल पड़ गया। बताया जा रहा धान की फसल में किसानों का बहुत नुक्सान है।क्षेत्र के कई ग्रामीणों में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने स्वयं खेतों पर जाकर खराब हुई धानों की फसलों को देखा। और किसानों की बेबस और लाचारी को समझा। और गरौठा विधायक ने किसानों के दर्द को समझते हुए उन्हें भरोसा दिलाया और कहा कि शासन द्वारा फसल नुकसान होने पर राहत योजना के तहत मुआवजा दिलाने के लिए पूर्ण प्रयत्न करूंगा। समथर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के दर्द को समझा और किसानों के खेतों पर जाकर धान की क्षतिग्रस्त फसलों को देखा और उनकी बेबस और लाचारी को समझा। और गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत व अधिकारियों से धान की फसल नष्ट होने के विषय में वार्तालाप की।और धान के खेतों का क्रम वाई क्रम सर्वे करने को कहा। इसके पश्चात किसान भाइयों को दिलासा देते हुए कहा कि।साशन द्वारा किसान राहत कोष योजना तहत खेतों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने के लिए पूर्ण प्रयत्न करूंगा। वहीं पालिका अध्यक्ष ने।समथर गल्ला मंडी में जाकर ट्रेक्टर ट्राली व मैदानों में रखी धानो स्थिति को देखा और परखा।परखने के उपरांत उन्होंने मंडी स्टाफ से कहा कि इसमें किसानों के मेहनत और परिश्रम के पसीने की एक एक बूंद लगीं है। और आप सभी किसानों के खरीदें हुए माल रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें। वहीं मंडी में रखे हुए किसानों के माल की खरीदारी व उत्तम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभाग सम्बंधित अधिकारियों से वार्तालाप की।वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पहुंचे समथर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में और किसानों की फसलों को देखा और उनकी चिंताजनक परेशानियों को परखा और किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि शासन द्वारा राहत योजना के तहत आप सभी को मुआवजा दिलाने के लिए पूर्ण प्रयास करूंगा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के किसान भाइयों का कहना है कि धान की फ़सल में काफी नुकसान हो गया। उच्च अधिकारियों से गुहार है कि प्लाट टू प्लाट खेतों का सर्वे कराकर बास्तविक फसल में जो नुकसान हुआ है।उसी के अनुरूप अनुरोध है कि शासन द्वारा हम सभी को राहत हेतु मुआवजा दिलाया जाय।
