मोंठ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हारिया गांव में बुधवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव धान के खेत में मिला। मंगलवार को घर से बकरी चराने के लिए गया और लापता हो गया था। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह 9 बजे वह गांव के पास धान के खेत में मृत अवस्था में मिला। जानकारी पुलिस को दी गई। मोठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने जांच पड़ताल की, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।
बता दे कि मृतक के चार पुत्र थे। अशोक की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई तथा देवीशरण और छोटू झांसी में रहते हैं। कनई बुजुर्ग के साथ रहता था, जो दिव्यांग है। फिलहाल बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
Please follow and like us:
