गुरसरांय (झांसी)। फिर रंगे हाथों पकड़े गए चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने के ही पहले जब झांसी जिले के पुलिस कप्तान द्वारा छेडे़ अपराध व अपराधियों के विरुद्ध महा अभियान के तहत गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह,उप निरीक्षक मयंक मिश्रा,उप निरीक्षक राजीव कुमार,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी मुखबिर की सटीक सूचना पर जब मड़पुरा तिराहे के पास जब किसी अभियुक्त की तलाश में थे उसी दौरान तेज गति से एक बाइक यूपी 93 ए क्यू 9175 पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर पुलिस के रोकने के बाद भी तेज गति से भागने लगा जिसको कुछ दूरी पर ही पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त का नाम अनुज मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा निवासी ग्राम इन्दी के रूप में पहचान हुई जिसको पुलिस थाना गुरसरांय लाई और पूर्व में मुकदमा अपराध संख्या 223/25 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत था के तहत अभियुक्त को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार व बाइक बरामद कर विधिक कार्रवाई की गई है।
