गुरसरांय(झांसी)। घर से खेत पर जा रहे किसान को रंजिशन इलेक्ट्रिक स्कूटी चला रहे दो लोगों ने जानबूझकर तेज टक्कर घालने से मरणासन्न कर दिया जिसकी मरणासन्न हालत में ग्वालियर इलाज दौरान मृत्यु हो गई है का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक ग्राम भसनेह निवासी बृजभूषण पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम भसनेह थाना गुरसरांय जिला झांसी ने थाना गुरसरांय में 26 अक्टूबर 2025 को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 अक्टूबर 2025 को समय 11:00 लगभग उसके चाचा राजाराम पुत्र मातादीन अपने घर से खेत पर जा रहे थे तभी गांव के दो लोगो ने जानबूझकर इलेक्ट्रिक स्कूटी से जोरदार टक्कर घाल दी जिससे हमारे चाचा को गंभीर चोटें आई जिनकी इलाज दौरान 23 अक्टूबर 2025 को ग्वालियर में मौत हो गई। जिस इलेक्ट्रिक स्कूटी से टक्कर मारी गई उसको अभिराज सिंह पुत्र कंचन पाल चला रहे थे व पवन पुत्र खुमान गाड़ी पर पीछे बैठा था उक्त लोग काफी समय से हमारे चाचा से रंजिश रखते थे। उक्त लोग कई बार हमारे चाचा को जान से मारने की धमकी देते आ रहे थे। इस संबंध में प्रार्थी बृजभूषण पुत्र रामदयाल ने थाना गुरसरांय में लिखित प्रार्थना पत्र 26 अक्टूबर 2025 को दिया और उसकी रिपोर्ट न लिखे जाने पर आपबीती मुख्यमंत्री जनसुनवाई पर भी शिकायत संख्या 40016625030495 के द्वारा शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
