गुरसरांय (झांसी)। प्रथमा ग्रामीण बैंक का उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में विलय हो जाने के कारण ऑनलाइन लेनदेन एवं चैक भुगतान के लेनदेन में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि प्रथमा ग्रामीण बैंक का विलय उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में हो गया है। 4 अक्टूबर से लेनदेन प्रभावित हुआ है। जिन्होंने ग्रामीण बैंक के चैक अन्य बैंकों में लगाये है या ऑनलाइन लेनदेन कर रहे हैं ना तो उनकी चेकों का भुगतान किया जा रहा है ,और ना ही ऑनलाइन भुगतान हो पा रहा है,बैंक में जाने से शाखा प्रबंधक अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।उनका कहना है कि ऊपर से सर्वर व्यवस्थाएं सही नहीं है ,जब हो जाएगी तब होने लगेगा।इसी के साथ एटीएम भी काम नहीं कर रहे हैं।इसके लिए ना कोई गाइडलाइन बनाई जा रही है और ना ही उपभोक्ताओं को समझाया जा रहा है। नगर के उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बैंक के उच्च कार्यालय में की है। बताते चलें वर्तमान दौर में बैंकिंग प्रणाली इतनी हाई-फाई है कि मिनटों में करोड़ों रुपया का भुगतान इधर के उधर हो जाता है जिसके चलते व्यवसाय से लेकर अति महत्वपूर्ण काम वर्तमान संचार क्रांति में तेजी से होते देखे जा सकते हैं लेकिन प्रथमा बैंक गुरसरांय लगातार तीन हफ्तों से भुगतान संबंधी कामों से आम ग्राहक बुरी तरह परेशान हैं ग्राहकों ने इस संबंध में बैंक के आला अधिकारियों से लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
