गुरसरांय (झांसी)। प्रतिभावान युवाओं ने अपनी काबिलियत की दमपर आर्थिक मजबूरी को तोड़ते हुए पहले अपने देश में ही अपनी बेहतरीन सेवाओं के बल पर यह बता दिया की प्रतिभा किसी भी चीज के लिए मोहताज नहीं होती और काबिलियत की दमपर अब झांसी जिले के गुरसरांय निवासी डॉक्टर संजय त्रिपाठी के दो बेटे अंकुर त्रिपाठी जो अभी तक इंफोसिस लिमिटेड पुणे मैं सीनियर एसोसिएट कंसलटेंट पदभार ग्रहण किए हुए थे अब इनका चयन स्विट्जरलैंड में इंफोसिस जैसी महत्वपूर्ण कंपनी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। तो इनके छोटे भाई अंकित त्रिपाठी जो अभी तक ई०पी०ए०एम० सिस्टम हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर कार्यरत थे जापान में पे पे कंपनी में चयन हुआ है इसको लेकर गुरसरांय नगर समेत पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रतिभाओं को उभारने की दिशा में उक्त दोनों युवाओं ने कम उम्र में अपनी प्रतिभा के दम पर उत्तर प्रदेश का विश्व पटल पर रोजगार सृजन के लिए विशेष तौर से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो काम किया है वह सभी युवाओं को संदेश देता है कि मेहनत लगन से किए हुए काम को एक दिन सर्वोच्च सफलता अवश्य मिलती है इसके लिए प्रतिभा को कोई आर्थिक बंधन या किसी की सिफारिश की कोई भी जरूरत नहीं है। दीपावली के बाद आज गुरसरांय में दीपावली जैसा त्योहार गायत्री परिवार के प्रमुख और श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद चौरसिया की अध्यक्षता में उक्त दोनों युवाओं को माल्यार्पण कर और अंग वस्त्र कर गायत्री मंत्रों के द्वारा सम्मानित व प्रगति के लिए आशीष वचन दिए गए। बता दे की प्रतिभा की श्रृंखला में इन दोनों युवाओं के चाचा सतेन्द्र त्रिपाठी की बेटी स्वपनिल त्रिपाठी भी प्रतिभाशाली छात्र रही है जिसने एनआईटी में कंप्यूटर साइंस से देश में महत्वपूर्ण स्थान पाकर बीटेक किया था और वह भी स्मार्ट कॉइन कंपनी बेंगलोर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रही है और इस पूरे परिवार के पंडित हरिदयाल त्रिपाठी रिटायर्ड इंजीनियर के यह दोनों पोते एक मात्र पोती देश,विदेश में डंका बजाकर पूरे बुंदेलखंड का नाम ऊंचा कर रहे हैं तो देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई ऊर्जा दे रहे हैं। इसको लेकर हुई बैठक में प्रमुख रूप से कुंवर राम कुमार सिंह,राजेन्द्र प्रसाद बिलैया,डॉक्टर सुखदेव ब्यास,फूल सिंह परिहार, अखिलेश तिवारी सुट्टा,अरुण चतुर्वेदी,संदीप श्रीवास्तव,सोम मिश्रा,सार्थक नायक,कौशल किशोर,शौकीन खान,हरिश्चंद्र नायक सहित मीडिया के लोगों के अलावा प्रमुख रूप से सत्यपाल घोष पुरैनिया,नीरज नायक सगौली, अशोक मिश्रा अचौसा, राजीव नायक नगरा, जगदीश कुशवाहा,छोटू पाल सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अंत में आभार व्यक्त डॉक्टर संजय त्रिपाठी व सतेन्द्र त्रिपाठी ने किया।
