गुरसरांय (झांसी)। नगर पालिका परिषद गुरसरांय में दीपावली मिलन समारोह एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।साथ ही मोंठ में आयोजित होने वाले श्री राम कथा के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा के वरिष्ठ नेता ,समाजसेवी प्रतिपाल सिंह राम जी परिहार ने पत्रकारों का सम्मान करते हुए कहा कि आप समाज के दर्पण हैं ,आपके द्वारा बताए हुए मार्ग पर ही राजनीति का सफर कुशलता पूर्वक अग्रसर होता है ।उन्होंने बताया कि मोंठ में 23 जनवरी 2026 से 31 जनवरी तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन होगा, जिसमें विख्यात राम कथा के प्रवक्ता शांतनु जी महाराज राम कथा का वाचन करेंगे।रात्रि में विख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।जिसमें सभी नगर एवं क्षेत्र वासियों का आशीर्वाद एवं उपस्थिति रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद गुरसरांय के अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान ने कहा कि वह बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को ऐसा मंच देंगे, जिसमें बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को निखार कर आगे लाया जा सके ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कुंवर राम कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम हो या अन्य कार्यक्रम, भगवान राम जी की कृपा से ही आते हैं उन्होंने राम जी परिहार एवं पालिकाअध्यक्ष राजू चौहान के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करने की बात कही। इसके अलावा जयप्रकाश बरसैया,डॉक्टर सुखदेव ब्यास, सरजू शरण पाठक ,फूल सिंह परिहार ,शिशुपाल सिंह सरस ,अरुण चतुर्वेदी ,संदीप श्रीवास्तव ,पार्षद गोविंद सिंह सिसोदिया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ सुकदेव कुमार व्यास ने किया ।अंत में पार्षद एवं पत्रकार गोविंद सिंह सिसोदिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अखिलेश तिवारी सुट्टा, कौशल किशोर, राजेश अग्रवाल ,सोम मिश्रा, मनीष दाऊ हैवतपुरा, शिव प्रताप बुन्देला सुट्टा,पुरुषोत्तम पटेल ,अंकित सेंगर, शौकीन खान, संजू परिहार, आयुष त्रिपाठी ,हरिश्चंद्र नायक, प्रकाश दीक्षित ,दीपू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
