गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाते हुए आधा दर्जन जुआरियों को 3440 रुपया और 52 अदद ताश के पत्ते सहित बरामदगी करने में कामयाबी हासिल की। बताते चलें झांसी जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे महा अभियान के तहत 22 अक्टूबर बुधवार को मुखबिर की मिली सूचना के अनुसार मोहल्ला मातवाना में करिया शिव मंदिर के पास इमली के पेड़ के नीचे थाना गुरसरांय में दीपक अहिरवार पुत्र नीरज,बृजेन्द्र अहिरवार पुत्र रामलखन,अजय अहिरवार पुत्र कमलापत,देवेन्द्र अहिरवार पुत्र सुंदर पाल,देवव्रत माली पुत्र कालीचरन माली,चंद्रशेखर अहिरवार पुत्र बृजेन्द्र सभी अभियुक्त मोहल्ला मातवाना थाना गुरसरांय निवासी जब जुआ खेल रहे थे तो गुरसरांय पुलिस की टीम से थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह,सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी,कांस्टेबल नरवेन्द्र सिंह,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी,कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर थाना गुरसरांय ने दबिश देकर उक्त आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिनके पास से 1940 रुपए व 52 अदद ताश के पत्ते मालफड व जामा तलाशी से 1500 रुपए कुल 3440 रुपए बरामद किए हैं। जिन्हें मुकदमा अपराध संख्या 219/25 धारा- 13 जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है। बताते चलें वर्तमान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने अपने 15 दिन के कार्यकाल में यह दूसरा जुआ पकड़ा है इसके पहले 15 दिन के भीतर अवैध तमंचा सहित जहां एक युवक को गिरफ्तार किया था वहीं ठीक दीपावली के पहले 52 किलो अवैध बारूद लिए हुए एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। जिसके चलते क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है तो दूसरी ओर क्षेत्र में दीपावली जैसा महा पर्व पूरी तरह शांति सद्भाव के साथ संपन्न हुआ है।
