समथर(झांसी)-समथर नगर के काली मंदिर प्रांगण में स्थित प्राचीन बाबा महाकाल मंदिर में धनतेरस पर्व के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल सेवा समिति, विश्व हिन्दू परिषद एवं शिव शक्ति अखाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में गरौंठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के मुख्य आतिथ्य में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ शैली गुर्जर, और किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।दीपोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धा एवं भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में 1108 दीपों की जगमगाहट ने पूरे वातावरण को दिव्य एवं आलोकित बना दिया। कार्यक्रम के पहले सर्वप्रथम मंदिर में सुबह पं शास्त्री द्वारा नीलकंठेश्वर महादेव जी का विधि-विधान से मंत्रोच्चारण सहित दूध,दही,घी, आदि से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात सुन्दरकाण्ड पाठ हवन, पूजन और रामधुन आदि कर रात्रि में दीपोत्सव कार्यक्रम आरंभ हुआ। जिसमें वावा महाकाल समिति के श्रद्धालु भक्तों ने 1108 दीपक प्रज्वलित कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दीपों की जगमगाहट ने पूरे वातावरण को दिव्य एवं आलोकित बना दिया।गरौठा विधायक ने विधिविधान से पूजन कर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आरती कर भोलेनाथ को चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं पंचमुखी भगवान नीलकंठेश्वर महादेव जी के मंदिर में उपस्थित महाकाल सेवा समिति के कार्यकर्ताओं सहित अतिथियों एवं नगर के उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ह्रदय भाव से दीप प्रज्जवलित किए। और आरती कर जयकारा लगाया। और भगवान के चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व नगर के धर्म प्रेमी श्रद्धालु भक्तों ने सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और एकता और अखंडता एकता की शुभकामनाएं व
संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र अनेक गणमान्य नागरिक, युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दीपों की जगमगाहट से महाकाल मंदिर का दृश्य मनमोहक प्रतीत हो रहा था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों को आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए धार्मिक एकता और सेवा भाव को समाज का आधार बताया।
बाबा महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष धनतेरस पर दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया जाता है ताकि समाज में धार्मिक चेतना, एकता और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था बढ़ाई जा सके। कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।इस अवसर पर आयोजन समिति बाबा महाकाल सेवा समिति और विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
