झांसी रानी की भूमि से एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने भरी हुंकार
गुरसरांय (झांसी)। बुंदेलखंड की झांसी,ललितपुर,जालौन स्थानीय निकाय क्षेत्र से लगातार दो बार बनने वाली एमएलसी रमा आरपी निरंजन महिला सशक्तिकरण के रूप में अपनी कार्यशैली से बुंदेलखंड में ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में झांसी रानी का गौरव बढ़ाने वाली महिला के रूप में उभरी है यूपी विधान परिषद में प्रतिनिधित्व करने वाली रमा आरपी निरंजन लगातार पिछड़े क्षेत्रों में आम जनता के लिए जहां जगह-जगह प्रतीक्षालय और गांव से लेकर गांव और मुख्य सड़कों पर जोड़ने के लिए जो काम संपर्क मार्ग निर्माण से लेकर गांव-गांव में प्रतीक्षालय आम जनता के लिए विवाह घर आदि बहुउद्देशीय जो काम किए हैं उसके चलते आम जनता उनसे सीधे जुड़ी हुई है और आज धनतेरस के दिन वह पीडब्ल्यूडी के सर्किट हाउस में इस बार दीपावली पर उनका फोकस स्वदेशी अपनाओ प्रदेश और देश को विश्व में सशक्त मजबूत बनाओ और आत्मनिर्भरता के लिए बहुत ही बेहतरीन अपील अपील लोगों से की है। उन्होंने कहा स्वदेशी अपनाएं अपने और भारत को मजबूत बनाएं। अपने देश में बनी हुई वस्तुओं का उपयोग करें ।दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर भारतीयों के मनोबल को बढ़ाएं साथ ही देश का धन देश में रहे।इस पर सभी लोग सहयोग करें।उक्त उद्गार विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा आरपी निरंजन ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व रोशनी का पर्व है सभी लोग मिलजुल कर सौहार्द के साथ मनाएं और भारत में बनी हुई वस्तुओं का ही उपयोग करें। पत्रकारों ने नगर में बस अड्डा का निर्माण ना होना ,पेयजल आपूर्ति का शुभारंभ ना होना तथा कुछेछा घाट के राठ मार्ग का पूर्ण ना होना चिंता का विषय बताया। जिस पर एमएलसी ने कहा कि शासन तक आपकी बात को पहुंचाया जाएगा,इसको जल्दी ही पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटेल भड़ोखर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरसरांय आशीष खरे, बामोर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र दुबे, राजेश पटेल ,अवधेश सिंह फौजी, मूरत सिंह पटेल प्रधान,अखिलेश तिवारी छिरोरा आदि उपस्थित रहे। अंत में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद मीडिया का आभार व्यक्त भाजपा के युवा नेता व पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर ने किया।
