गुरसरांय (झांसी)। भारतीय संस्कृति को विदेश में भी गरिमामय सुरक्षित रखना एवं अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम करना जीवन में भुलाया नहीं जा सकता ।विदेश में रोजगार के साथ अपने देश के युवाओं को रोजगार दिलाना हमारा मुख्य उद्देश्य है।उक्त उद्गार दुबई में रह रहे नगर के निवासी प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी पंडित सचिन व्यास ने दीपावली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में वार्ता के दौरान व्यक्त किये।उन्होंने दीपावली पर नगर के पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि पत्रकारों के द्वारा बताए हुए मार्ग पर ही अच्छे लोग चलते हैं ,और बुरे लोग गलत करने से डरते हैं ,इसलिए पत्रकार समाज के प्रहरी है। उन्होंने कहा कि वह भारत देश के 2800 युवाओं को विदेश में रोजगार दे चुके हैं तथा 5000 युवाओं को भारत देश में ही रोजगार दिया ।साथ ही उन्होंने कहा कि समाज सेवा एवं अपने नगर की सेवा करना उनका धर्म है ।इसके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कुंवर राम कुमार सिंह,वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार डॉ सुकदेव कुमार व्यास ,वरिष्ठ पत्रकार अरुण चतुर्वेदी ,जयप्रकाश बरसैया,सरजू शरण पाठक ,फूलसिंह परिहार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सार्थक नायक ने किया। अंत में पंडित नितिन व्यास ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।इस मौके पर अखिलेश तिवारी सुट्टा,संदीप श्रीवास्तव ,सोम मिश्रा,आशुतोष गोस्वामी, कौशल किशोर ,अंकित सेंगर, राजेश अग्रवाल, नितिन मोदी ,कुलदीप यादव ,संजू परिहार,हरिचंद नायक, शौकीन खान,अजय वर्मा आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
