गुरसरांय (झांसी)। 19 अक्टूबर रविवार दीपावली की पूर्व संध्या पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र के विकास के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि देश के आजादी के बाद गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र को गांव,गली,खलिहान से लेकर नदी और वन क्षेत्र के विकास को लेकर गरौठा- समथर क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और सहयोग से प्रदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री के विशेष आशीर्वाद से नदियों पर पुल पिछड़े क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण टाउन क्षेत्रों में सड़क,जल,शिक्षा,खेलकूद के संसाधन क्षेत्र में पर्यटनों स्थलों के लिए विशेष काम कर गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र हर कीमत पर 2026 दीपावली तक प्रदेश की मॉडल विधानसभा बनेगी बात यही नहीं रुकती इस क्षेत्र में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नौकरी से लेकर रोजगार के लिए जो प्रयास किया जा रहे हैं वह भी अगली दीपावली तक व्यावहारिक रूप में परिवर्तन होते दिखेंगे और गरौठा- समथर क्षेत्र का डंका उत्तर प्रदेश ही नहीं देश ही नहीं पूरे विश्व में डिफेंस कॉरिडोर का काम पूरा होते ही यहां से निर्माण होने वाली मिशाइल,गोला,बारूद और हथियारों के मोबाइल प्लेटफार्म बनेंगे जो देश की सुरक्षा के साथ-साथ विश्व के देशों में अपनी बेहतरीन गुणवत्ता के चलते बहुउपयोगी होगें और यहां से निर्यात होने वाली हथियार बारूदों से देश को आर्थिक मजबूती मिलेगी जिसके चलते जहां गरौठा समथर विधानसभा क्षेत्र पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के युवाओं को रोजगार सेवाएं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्वदेशी पक्ष मजबूत होगा और हम आत्मनिर्भर बनेंगे। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नेहिल सिंघई,जितेंद्र कुशवाहा विजय सिंह अस्ता, मृगेंद्र सिंह वरगांय,कमलेश द्विवेदी,लक्ष्मण सिंह अस्ता,बब्बू पटेल,मुन्नी दाऊ,केशवेंद्र चौहान, प्रतीक जैन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के लोग मौजूद थे।
