समथर (झांसी)- बुन्देलखण्ड की महान गायिका कविता शर्मा ने बांधी बुन्देली भजन गीतों की समा। समथर नगर के गहोई धर्मशाला स्थित प्रांगण में आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना के द्वारा बुन्देली गीत व भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बुन्देली गीत,भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन गरौंठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पटैल उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने मुख्य अतिथि गरौंठा विधायक सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर व श्री फल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं पालिका अध्यक्ष ने बुन्देली गीतों की महान गायिका कविता शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं पालिका अध्यक्ष ने साथ में आये हुए सुर सरगम की ताल सजाने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन नगर के वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन उर्फ पप्पन नगाइच ने किया। कार्यक्रम आरंभ होते ही बुन्देलखण्ड की महान गायिका कविता शर्मा ने अपने मुखारविंद से सुर सरगम की ताल में भोला नईं माने रे नईं माने मचल गयो नचवे खों,हरे वांस मंडप छाये सिया जू खों राम व्याहन आये आदि एक से एक बुन्देली गीत व भजन प्रस्तुत किए। जिन्हे सुन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व नगर के गणमान्य व्यक्ति,नन्हें मुन्ने बच्चे प्रभावित हुए। सभी ने बुन्देली गीतों से प्रभावित होकर महान गायिका कविता शर्मा का प्रसन्न मुग्ध होकर तालियों से स्वागत किया। गायिका अपने मुखारविंद से एक से एक बुन्देली गीतों की सुर सरगम ताल बिखेरती रही।देर रात तक कार्यक्रम चलता।जब तक कार्यक्रम चलता रहा जब तक नगर में श्रोताओं की भीड़ लगी रही। प्रांगण में उपस्थित नगर के लोगों ने बुन्देली भजन व गीतों का भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर भाजपा के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी, गुरसरांय चैयरमेन छत्रसाल सिंह राजपूत, नगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, गोविंद दास दुवे, मनोज गुप्ता, प्रकाश झां, मनोज तिवारी एवं नगर के बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
