गुरसरांय (झांसी)। माध्यमिक विद्यालयों की 69 वी दो दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन खेर इण्टर कॉलेज गुरसरांय के बालिका विभाग में हुआ।समापन पर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा ने मार्च पास्ट की सलामी के बाद प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल से प्रेम सौहार्द एवं राष्ट्रीय भावना का उदय होता है।उन्होंने कहा कि बच्चे ऐसा खेलें कि पूरे विश्व मे झांसी जनपद का नाम रोशन करें।उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हैं।संस्कारित हों तथा उच्च पदों पर पहुंचकर नाम रोशन करें।
विशिष्ट अतिथियों में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक मनोहरराव नेवालकर,वरिष्ठ सदस्य सुशील स्वामी,कोषाध्यक्ष सतीश चौरसिया ,सदस्य नरेंद्र सिंहई ,आदि उपस्थित रहे।जबकि खेलकूद प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष देवेश पालीवाल ने की।प्रथम दिन100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो ,साहित्यिक, संगीत की खेलकूद प्रतियोगिताएं आदि हुई ,संगीत अध्यापक सरजू शरण पाठक के निर्देशन में छात्राओं समीक्षा अग्रवाल,अंजुम,काव्य,आरोशी,प्रतिज्ञा पटेल,सैफी, वैष्णवी पटेल, सोनिया,अंकुल पटेल आदि ने समूह गान,भजन,कब्बाली,लोकगीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया।अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने किया ।समस्त प्रतियोगिताएं अखिलेश पिपरैया,क्रीड़ा अध्यक्ष विनोद कुमार ,क्रीड़ा प्रभारी सुधीर कुमार पाठक, सोमपाल सिंह आदि की देखरेख में संपन्न हुई। मंच का संचालन पूर्व क्रीडा अध्यक्ष जगमोहन समेले एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल ने किया ।
व्यक्तिगत चैम्पियन शिप के आई सी की नव्या,एरच की अनुसुइया, के आई सी की रस्सो,श्वेता,प्रियंका, एवं धर्मेन्द्र राजपूत ने हासिल की।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता में सीनियर बालक 400 मीटर में भानुप्रताप एरच प्रथम,ध्रुव यादव द्वितीय एवं सक्षम तृतीय रहे।800 मीटर में एरच के संजीव कुमार प्रथम,गरौठा के हरिमोहन द्वितीय, के आई सी गुरसरांय के विवेक तृतीय रहे।800 मीटर बालिका में के आई सी गुरसरांय की प्रियंका प्रथम,जी जी आई सी गुरसरांय पूजा द्वितीय ,एरच के चंचल तृतीय रहे।भाला फेंक में के आई सी गुरसरांय के धर्मेन्द्र रायकवार प्रथम,रवि द्वितीय एवं एरच के प्रदीप तृतीय रहे।सब जूनियर भाला फेंक में के आई सी के गोपाल प्रथम,टहरौली के नेकरूप द्वितीय ,कल्याण बाल विद्या मंदिर गुरसरांय के रिंकू तृतीय रहे।बालिका वर्ग गोला फेंक में कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसरांय की रुक्सार प्रथम,एरच अनस द्वितीय ,राम लला द्वितीय रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम में खेर इंटर कॉलेज अब्बल रहा। संगीत प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार व्यास,अर्चना मोदी, निबंध प्रतियोगिता में श्रीमती उपमा सिंह एवं श्रीमती मंजू वर्मा तथा चित्रकला प्रतियोगिता में श्रीमती सुरभि पटेल एवं वर्षा विश्वकर्मा रही।लेखन कार्य मे जे पी वर्मा,कुलदीप कोदबलकर,कौशलेश मिश्रा,प्रवीण सिरोही ,इंद्रभूषण दुवे,राजवेंद्र सिंह बुंदेला,सौरभ अग्रवाल ने कार्य किया।
प्रतियोगिता में खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय से क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार, सुधीर कुमार पाठक,राजकीय महिला इंटर कॉलेज गुरसरांय से अंजली राठौर, श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसरांय से प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश दुवे,चंद्रभान नायक एवं राम सिंह यादव,श्रद्धा इंटर कॉलेज खडेनी से भानु पटेल,हरिहर क्षेत्र इण्टर कॉलेज लठवारा से सत्यदेव एव राम सुमिरन पटेल,गोस्वामी तुलसी दास विद्या पीठ इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र राजपूत, उपेन्द्र कुमार कांदू,एवं रोहित राजपूत, अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज गरौठा से सुरेश कुमार,राजकीय हाई स्कूल बिजोरा से अबधेश पिपरैया, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज इसकिल से सोमपाल सिंह,आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली एवं राजा भैया इंटर कॉलेज टहरौली से अजय भदौरिया,आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली से महेश चौरसिया के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर अतिथियों पंडवाहा के प्रबंधक भगवत नगरिया, अशोक सेन,कस्बा इंचार्ज ब्रजेश भार्गव,भाजपा नेता अखिलेश तिवारी रहे। कार्यक्रम में शिवम गिरी, पुष्पेंद्र वर्मा ,जितेंद्र पटेल,गोपाल अग्निहोत्री,डॉ विवेक मुद्गल, राजेश चंद्र, ,दुर्गा प्रसाद बशीर अहमद खान, राजेन्द्र प्रसाद,राज बहादुर सिंह, दुर्गा प्रसाद, दिनेश वर्मा,बलबीर सिंह,बाबूराम ,राजवेंद्र बुंदेला,राजेन्द्र प्रसाद,अमित भदौरिया, सौरभ अग्रवाल, संजय दोन्दे रिया,राकेश व्यास,प्रमोद सविता,राम सेवक गौतम,अशोक पटेल,जितेंद्र मिश्रा,थानसिंह,वरुण कुशवाहा,सुभाष कुमार वर्मा,सौरभ अग्रवाल,मुकेश बाबू खैर,जितेंद्र साहू,डॉ जितेंद्र सोनी,कमलापत उपाध्याय,अशोक आर्या,दीन दयाल, अशोक पटेल,दिनेश वर्मा,कुलदीप वर्मा,हरिश्चन्द्र नायक,कन्हैया, रवि सेन,अखिलेश पाराशर, अनिल नायक,जितेंद्र सेन,राहुल,अंकित,सागर पटेल,योगेश अग्रवाल,हरी शंकर,अनिल नायक आदि उपस्थित रहे।
