गुरसरांय (झांसी)। जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध महा अभियान के तहत 14 अक्टूबर मंगलवार को गुरसरांय पुलिस पूरी तरह सक्रिय दिखी। जिसके तहत थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह की देखरेख में लंबे समय से न्यायालय से दो वारंटी जो फरार चल रहे थे उन्हें गुरसरांय पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वारंटी मुल्लू अहिरवार पुत्र नाथूराम निवासी ग्राम कुरैठा, नाथूराम अहिरवार पुत्र सदौले निवासी ग्राम कुरैठा थाना गुरसरांय जनपद झांसी को न्यायालय जेएम गरौठा वारंट केस नंबर 216/22 अपराध संख्या 218/21 धारा 323,504,506 में गिरफ्तार कर न्यायालय झांसी के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह और सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया, सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी सभी थाना गुरसरांय जिला झांसी की टीम रही। वही 14 अक्टूबर को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियुक्त फूला पत्नी गिद्दे निवासी ग्राम फरीदा थाना गुरसरांय उम्र करीब 40 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 211/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियुक्त एरच चुंगी नहर पुलिया के पास थाना गुरसरांय से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में अमीराम सिंह प्रभारी निरीक्षक,सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी,कांस्टेबल 839 कृष्ण मुरारी,महिला कांस्टेबल 1828 आकांक्षा थाना गुरसरांय जिला झांसी आदि गुरसरांय पुलिस टीम मौजूद रही।
