झांसी-तहसील टहरौली में आज मंगलवार को समय 1 बजे उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य के माध्यम से राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा कर पूर्व चेयरमैन वीरसिंह यादव के साथ नगर अध्यक्ष अवधेश तिवारी टोडीफतेहपुर ने कहा कि बीते 10 अक्टूबर पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर झांसी के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रशासन की अनुमति से कार्यक्रम हो रहा था जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होने के लिए पहुंचे थे वापिस लौटते समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बबाल कर प्रदर्शन किया जिसमें आपस में ही छात्रों के गुटों में झड़प हो गई थी जिसके बाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उनके ऊपर भी फर्जी मुकदमा लिखवा दिया गया है जिसे वापिस लेने के लिए आज क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताते टहरौली उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है औऱ मुकदमा वापिस लेने की मांग की है इस मौके पर अवधेश तिवारी ( नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी टोडीफतेहपुर) बीरसिंह यादव पूर्व चेयरमैन टोडीफतेहपुर, बाबूसिंह यादव पूर्व प्रधान टहरौली ख़ास, डॉ मोना राजा बुन्देला, सुरेन्द्र प्रजापति बमनुआ, चन्द्रभान एडवोकेट,बिहारी लाल चौधरी एडवोकेट,पहाड़ सिंह,विनय कुमार,सहित आदि मौजूद रहे,
