गुरसरांय (झांसी)। माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज आज 13 अक्टूबर से खैर इंटर कॉलेज बालिका विभाग गुरसरांय के प्रांगण में होगा। तहसील गरौठा एवं तहसील टहरौली के अंतर्गत आने वाले समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रतिभागी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे,जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं।कार्यक्रम के संयोजक तथा जोन प्रभारी प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने विद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर ट्रैक, संगीत कक्षा में संगीत का अभ्यास एवं मार्च पास्ट के लिए तैयार किये जा रहे बैंड वादन का पूर्व अभ्यास देखा। पूर्व अभ्यास में छात्राओं ने संगीत की विभिन्न विधाओं तथा मार्च पास्ट के लिए तैयार किया जा रहे बैंड की प्रस्तुति का भी अवलोकन किया ।प्रांगण में ट्रैक डलवाने में खेल शिक्षक मेजर अखिलेश पिपरैया एवं जगमोहन समेले, क्रीड़ा अध्यक्ष विनोद कुमार,क्रीडा अध्यापक सुधीर कुमार पाठक ,सोमपाल सिंह आदि ने दिशा निर्देश किया। वहीं संगीत प्रभारी सरजू शरण पाठक ने संगीत की व्यवस्थाओं का पूर्व अभ्यास कराया। इस दौरान कैलाश प्रकाश गुप्ता, प्रवक्ता जितेंद्र सिंह पटेल ,कौशलेश मिश्रा,हरिश्चंद्र नायक, रवि सेन ,कन्हैयालाल ,राहुल पटेल, अंकित कुमार ,सागर पटेल, योगेश कुमार अग्रवाल,अखिलेश कुमार,अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
जिले के लिए जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों का होगा सम्मान-चौरसिया
खै इंटर कॉलेज गुरसरांय कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष और श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने आज देर शाम ग्राउंड पर तैयारी को देखा और मीडिया से मुखातेब होते हुए कहा की गरौठा,टहरौली क्षेत्र के सभी माध्यमिक विद्यालयों के छात्र इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे और विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले वह खिलाड़ी जो जिले की टीम के लिए चयनित होकर जाएंगे उन सभी खिलाड़ियों को श्री राम सेवा समिति के द्वारा विशेष तौर से सम्मानित किया जावेगा ताकि क्षेत्र के बच्चों की रुचि खेलों के प्रति बड़े और छात्र खेलों के माध्यम से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तरह भविष्य में जिला,प्रदेश,देश,राष्ट्र में अपना व जिले का नाम रोशन कर सके। एडवोकेट सतीश चंद चौरसिया ने कहा मेरा प्रयास होगा की बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में चयनित किसी भी खिलाड़ी को आर्थिक तंगी की कमी का एहसास नहीं होने दिया जावेगा और समिति इसके लिए हर प्रकार से आर्थिक सहयोग करने को तैयार रहेगी।
