गुरसरांय (झाँसी)। 11 अक्टूबर शनिवार को गुरसरांय थाना सभागार में पहले 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक समाधान दिवस मनाया गया। इस दौरान 4 शिकायती पत्र आए जो राजस्व विभाग से संबंधित थे, समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार ने अपने अधीनस्थ स्टाफ को निर्धारित समय सीमा के अंदर और पूरी पारदर्शिता से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए, इस दौरान समाधान दिवस का संचालन कर रहे थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने थाने में आए ग्रामीण क्षेत्रो के चौकीदारों से लेकर ग्राम के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से कहा गांव में पूरी तरह चोरी आदि घटनाओं को रोकने के लिए आप लोग आपस मे मिलकर सुरक्षा समितियाँ बनाकर रात्रि में सुरक्षा की व्यवस्था बनाए और उन्होंने अपना मोबाइल नंबर देकर सभी से आग्रह किया की किसी भी घटना अथवा कोई गोपनीय सूचना मुझे तुरंत दे ताकि कोई बारदात या घटना घटने के पहले उस पर नियंत्रण किया जा सके। इस दौरान कई प्रधानों ने अपने-अपने गांव में चौकीदार की खाली जगह पर नियुक्त करने की मांग भी रखी। जिस पर उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान चौकीदारों ने भी अपने-अपने गांव की समस्याओं से थानाध्यक्ष को अवगत कराया इसके बाद डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार, नायब तहसीलदार रामदत्त, थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह सहित राजस्व और पुलिस विभाग की टीम गुरसरांय के मोहल्ला मातवाना में चल रहे मंदिर से सम्बंधित विवाद का स्थलीय दोनों पक्षों के बीच निरीक्षण किया और दोनों पक्षों को ज़ब तक अभिलेखों से लेकर संवैधानिक स्थिति साफ नहीं हो जाती तब तक मौके पर पूरी तरह यथास्थिति रखे जाने को कहा जिस पर दोनों पक्ष सहमति दिखाते नजऱ आए। आज डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार और थानाध्यक्ष गुरसरांय अमीराम सिंह ने आगामी त्यौहार दीपावली पर्व को लेकर नगर के अंदर पूरी तरह बारूद पटाखा आदि बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाया एसडीएम ने थानाध्यक्ष से कहा नगर व क्षेत्र में बारूद बिक्री से लेकर स्टॉक आदि पर कड़ी निगाहें रखी जाए।
