गुरसरांय (झांसी)। खाद्य एवं औषधि विभाग और प्रशासन ने 11 अक्टूबर शनिवार को लंबे समय से गुरसरांय में मिलावटी खाद्यान्न विकी की मिल रही खबरों को लेकर छापामारी की जानकारी के मुताबिक 11:00 बजे लगभग दिन में पच्चीसा में स्थित अखिलेश किराना स्टोर दुकान पर पहुंच कर खाद्य एवं औषधि विभाग व प्रशासन की टीम ने जब संयुक्त रूप से दुकान पर छापा मारा तो वहां बड़ी संख्या में नमकीन से लेकर कई प्रकार के खाद्यान्न पैकेट आदि का भारी स्टॉक पाया गया खाद्य औषधि विभाग ने कचरी के दो सैंपल व बेसन का एक सैंपल लिया उक्त सैंपल से संबंधित दुकानदार से बिल आदि अभिलेख खरीद संबंधित मांगे गए तो वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सका जबकि इस दुकान में नमकीन से लेकर कई प्रकार के खाद्यान्न पैकिंग के स्टॉक का जखीरा देखा गया इधर पूरे नगर में छापेमारी की कार्रवाई सुनते ही पूरा बाजार व मुख्य सड़कों पर खाद्यान्न विक्रेताओं ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। बताते चलें अखिलेश किराना स्टोर पर छापामारी दौरान दुकानदार ने खाद्य औषधि विभाग और प्रशासन का जबरदस्त बेवजह विरोध भी किया। छापा मारा टीम में प्रमुख रूप से पवन चौधरी सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय,
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महावीर सेमी,सुनील कुमार,सैनिक कुमार, सुनील कुमार,अमर बहादुर गुप्ता सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ परगना प्रशासन की ओर से नायव तहसीलदार गरौठा रामदत्त सहित राजस्व विभाग की टीम छापेमारी कार्रवाई में सम्मिलित रही।
गुरसरांय में मिलावट खोरी में दाल में बहुत बड़ा काला है
नगर में आज 11 अक्टूबर को हुई छापेमारी में यह साफ उजागर हुआ की नगर में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न से लेकर अवैध गुटखा मिलावट खोरी से लेकर कई प्रकार के मिलावटी खाद्यान्न प्रोडेक्ट की बिक्री जारी है और यह सब मुनाफाखोर और संबंधित विभाग के अधिकारियों कि कहीं ना कहीं मिली भगत है क्योंकि आज छापेमारी के पहले ही बड़ी संख्या में फटाफट खाद्यान्न विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए थे। मीडिया के पूछने पर पवन चौधरी सहायक आयुक्त
खाद्य औषधि विभाग झांसी ने बताया जल्द ही यहां से जो खबरें मिलावट से संबंधित आ रही है इसको लेकर युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके और शासन की मंशा अनुरूप काम धरातल पर हो सके।
