गुरसरांय (झांसी)। नगर पालिका परिषद गुरसरांय में आज विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के उद्देश्य को लेकर वैठक का आयोजन किया गया।कर्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह राजू चौहान ने की तथा संचालन वरिष्ठ पार्षद गोविंद सिसौदिया द्वारा किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव वख्शी,निर्माण लिपिक एम.एस बुधौलिया,योगेंद्र कुमार मिश्रा सम्मानित सदस्य,अजय मौर्य, विनोद कुमार यादव,नीरज यादव,कैलाश कुशवाहा,भारत राठौर, ऋषभ वशिष्ट, भुभनेश अड्जरिया,सुमन्त सोनी,सलमान खान, सुरेंद्र अग्रवाल,नितेश मोदी, व्रजेंद्र यादव,दशरथ कुशवाहा, कुंदन, गजेन्द्र,सुनील, अखिलेख घोष,राजू वाला, रमेशचंद्र,आदि उपस्थित रहे।वैठक में अधिशाषी अधिकारी पवन किशोर मौर्य द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के अंतर्गत स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, महिला एवं युवा सशक्तिकरण तथा स्थानीय विकास से सम्बंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही उपस्थित जनों को वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश राज्य को एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु सक्रीय सहयोग का संकल्प दिलाया।
स्वच्छता,पर्यावरण,जल संरक्षण पर होगा फोकस-राजू चौहान
बैठक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू ने कहा की नगर को पूरी तरह स्वच्छ रखने के लिए काम किया जा रहा है उसके साथ-साथ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए जो वृक्ष लगाए गए हैं उनके रखरखाव से लेकर जल संरक्षण के लिए विशेष काम किया जावेगा ताकि नगर के लोगों को बेहतरीन जलवायु से लेकर पेयजल की उपलब्धता स्थाई तौर से सुनिश्चित की जा सके और स्वच्छता बेहतरीन पर्यावरण से जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जलवायु उपलब्ध हो इसके लिए लगातार उनका फोकस है।
