गुरसरांय (झांसी)। शांति सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था पूरी तरह धरातल पर चौकस रहे को लेकर झांसी जिले के पुलिस कप्तान द्वारा छेड़े महा अभियान के अंतर्गत डिप्टी एसपी गरौठा असमा वकार के निर्देशन में थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह की देखरेख में गुरसरांय पुलिस ने देर शाम आज महिलाओं के त्यौहार को लेकर गुरसरांय मुख्य बाजार से लेकर धार्मिक स्थलों और टाउन क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर देर शाम तक पैदल गश्त किया उनकी निगाहें असमाजिक तत्वों से लेकर शराब की दुकान के आसपास शराबियों द्वारा कोई झगड़ा फसाद ना हो लेकर रही वही इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने दिन में बैंकों,विद्यालयों,शिक्षण संस्थानों पर भी निरीक्षण किया। रोड गश्त दौरान शराबी भागते नजर आए और नगर में शांति देखी गई। पुलिस गश्त में सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया, सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह चंदेल,कांस्टेबल कृष्ण मुरारी त्रिवेदी,आशीष कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
