गुरसरांय(झांसी)। 9 अक्टूबर को महिला सशक्तिकरण से लेकर खेलकूद के क्षेत्र में छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए बुंदेलखंड स्तरीय एक दिवसीय अन्तर महाविद्यालयीन महिला कबड्डी प्रतियोगिता गुरसरांय के डा०राममनोहर लोहिया पी.जी. महिला महाविद्यालय में आयोजित की जावेगी। बताते चले कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के महाविद्यालय से महिला छात्र खिलाड़ी इसमें भाग लेंगी और यह छात्राओं और महिलाओं के लिए काफी उत्साह और खुशी भरी खबर है कि उनको इस महाविद्यालय के माध्यम से प्रदेश और देश में अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन का प्लेटफार्म मिलेगा। इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह लगातार एक हफ्ते से इस संबंध में बेहतरीन ग्राउंड से लेकर छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो के लिए विद्यालय कमेटी के साथ सक्रियता से जुटी हुई है।
