गुरसरांय (झाँसी)। 8 अक्टूबर बुधवार को स्थान पटेल गार्डन मोदी चौराहा पर व्यापारियों का एक विसाल सम्मेलन समय 4:00 बजे सायं को आयोजन किया गया है। जिसमें गरौठा समथर विधानसभा क्षेत्र के व्यापारी सम्मिलित होंगे। यह जानकारी जिला संयोजक सेहजेद्र सिंह वघैल एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा विधान सभा प्रभारी सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में व्यापारियों को जीएसटी के संबंध में जीएसटी के विशेषज्ञों द्वारा एवं विद्वान सीए द्वारा भारत सरकार के द्वारा पिछले दिनों जीएसटी में जो कमी की गई थी उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी एवं जीएसटी के सिलेब के बारे में वताया जाएगा कि उपभोक्ताओं को इसका लाभ किस तरह हो रहा है आगे बताया कि व्यापारी सम्मेलन में क्षेत्र के नेतागण एवं जिलाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे तथा व्यापारी नेता एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्ष भी अपने पदाधिकारियों सहित उपस्थित रहेंगे उन्होंने सभी व्यापारियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक उपस्थित होने की अपील की है जिससे जीएसटी के बारे में विशेषज्ञों द्वारा अधिक से अधिक व्यापारियों को विशेष जानकारी उपलब्ध हो सके।
