नारायणपुरा सहकारी समिति,एक ट्रक गरौठा में पकड़ा अवैध खाद पर कार्यवाही के नाम लीपापोती क्यों ? ….
गुरसरांय(झांसी)। झांसी जिले के गुरसरांय-गरौठा क्षेत्र में खाद वितरण के नाम पर जहाँ किसानों का जबरदस्त शोषण हो रहा है तो दूसरी ओर मुनाफाखोर खाद का कारोबार करने वाले लोगों द्वारा भारी हेरा फेरी कर जहां एक तरफ किसानों के साथ ठगी उत्पीड़न आदि धोखाधड़ी से उल्टे सीधे दाम वसूले जा रहे हैं। लगातार कई दिनों से झांसी जिले में चर्चा का विषय बना गरौठा में एक ट्रक अवैध बिना कागज के खाद एसडीएम गरौठा ने पकड़ा था जिसको कार्यवाही के लिए गरौठा थाना में रख दिया गया था तो वही क्षेत्राधिकारी गरौठा ने भी इस खाद के ट्रक में कोई कागज ना होना पाया गया था और इसकी जांच जिला कृषि अधिकारी झांसी को खाद की गुणवत्ता को लेकर सौंपी गई थी लेकिन इस अवैध कारोबार में लिफ्त कौन से लोग है उसको लेकर कोई भी मुकदमा न लिखे जाने से लग रहा है कही न कही सरकार मे सत्ता तक पहुंच रखने वाले लोग यह दुस्साहस करके सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं वही 6 अक्टूबर सोमवार को नारायणपुरा साधन सहकारी समिति गुरसरांय में बड़ी संख्या में किसान 10:00 बजे से ही पहुंच गए और किसानों का खाद का पैसा पहले ही जमा कर लिया गया था और 4 अक्टूबर को सूचना दी गई थी कि सभी को 6 अक्टूबर को खाद मिल जावेगी तो 6 अक्टूबर को किसान साधन सहकारी समिति पर पहुंचे तो बताया गया कि सचिव व अध्यक्ष द्वारा जानबूझकर सेमरी गांव के किसानों को खाद आज पूर्व घोषित सूचना के मुताबिक धनराशि जमा करने के बाद भी आज खाद वितरण की तारीख लगे होने के बाद भी खाद वितरित नही की गयी और किसानो का हुजूम सैकड़ो की संख्या में शाम 4:00 बजे तक नारायणपुरा साधन सहकारी समिति पर खाद के इंतजार में खड़े रहे और सचिव पहले ही 11:00 बजे मौके से भाग गया और बात यही नही रुकती है बताया गया है कि सचिव व अध्यक्ष ने अपने चहेतों को लगभग 40 बोरी खाद नियम प्रतिकूल उठवा दी। इस संबंध में मीडिया के लोगों ने एसडीएम गरौठा से भी फोन पर बात की उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिलाया लेकिन कुछ कार्यवाही नहीं हुई तो दूसरी ओर किसानों ने सीधे जिलाधिकारी झांसी को भी आप-बीती पूरी जानकारी दी। जिस पर उन्होंने किसानों को जल्द व्यवस्था बनाए जाने को कहा। यहां बता दें कि झांसी जिले के गरौठा तहसील में खाद को लेकर नारायणपुरा साधन सहकारी समिति और गरौठा में पकड़ी गयी एक ट्रक अवैध खाद कहीं न कहीं लग रहा है सहकारिता विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी से लेकर प्रशासन द्वारा कोई कड़ी कार्यवाही गंभीर अनियमिताओं को लेकर न होने से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में खाद की अव्यवस्था फैलाने वाले किसानो से लेकर सरकार पर भारी पड़ते दिख रहे है। अब देखना है कि जिला प्रशासन से लेकर शासन इन गंभीर अनियमितताओं पर क्या कार्यवाही करता है। इस संबंध में नारायणपुरा साधन सहकारी समिति क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमरी के किसान शंकर सिंह,जितेंद्र कुमार,आनंद कुमार, धर्मेश त्रिपाठी,संतोष कुमार, अवधेश कुमार,रहीश,संतोष सिंह,देवेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह,बुध सिंह,गौरीशंकर,चन्द्रभान, शिवचरण अहिरवार,राजू, यशवंत,रामकुमार कुशवाहा, बदलू प्रसाद,भागीरथ,विकास कुमार,गेंदालाल,रामप्रताप,महेंद्र सिंह,राहुल,वेद प्रकाश सहित कई लोगों ने जिलाधिकारी झांसी को इस संबंध में ज्ञापन पत्र भेजा है।
