संवाददाता – नीलेश एन.के.डी.
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के मोहल्ला परवरीपुरा स्थित एक विवाह घर में डांडिया कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा एवं जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।
इस अवसर पर उ0नि0 संगीता कुमारी तथा महिला आरक्षी शालिनी और रीता ने उपस्थित महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि प्रदेश सरकार उनकी सुरक्षा और उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना प्रमुख हैं।
साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों में मदद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 181, 102, 108, 112, 1076 और 1098 की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें समाधान का आश्वासन दिया गया।
