पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन ने मनाई गई। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व मंत्री द्वारा कहा डॉ. मनमोहन सिंह एक प्रखर अर्थशास्त्री और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपनी दूर दृष्टि और ईमानदारी से देश को आर्थिक मजबूती प्रदान की व भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर बनाई। जब पूरे विश्व में आर्थिक मंदी छाई थी, तो प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के आर्थिक नीति के कारण हिन्दुस्तान में मंदी का कोई असर नहीं हुआ।
उनका सरल व्यक्तित्व, सादगी और देशहित के प्रति समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं। कहा कि डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए जिस प्रकार विकास और प्रगति की राह प्रशस्त की, वह ऐतिहासिक है। यहां की जीडीपी उच्च आयाम को हासिल किया। मजदूर किसान,युवा तथा महिलाओं के लिए अच्छी नीति बनाए और कानून लाए। मनरेगा एवं खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कानून बनाए। यहां की जीडीपी उच्च आयाम को हासिल किया। उनका योगदान सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए अविस्मरणीय है। उनकी नीतियों और कार्यशैली से हमें सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
