झाँसी। नवरात्रि पर्व के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति एवं एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में डांडिया नाइट सीज़न-7 का आयोजन लक्ष्मी गार्डन में किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और सजीव प्रस्तुतियों के बीच हुए इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने गरबा और डांडिया की धुनों पर जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी एवं उनकी धर्मपत्नी सपना सरावगी साथ ही उपस्थित जनसमूह का उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर एकेडमी के संस्थापक डॉ. पुनीत श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और उल्लास का संदेश देते हैं। विशेष नृत्य प्रस्तुति की तैयारी कराई, जबकि आयोजक रवि गुप्ता ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और देर रात तक डांडिया-गरबा का आनंद लिया। कार्यक्रम को मंच से संबोधित करते हुए डॉ. संदीप सरावगी ने कहा डांडिया नाइट जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति की आत्मा को सजीव करते हैं। यह केवल नृत्य नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। हमें अपनी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
