झाँसी- शहर की पत्रकारिता में एक नया मोड़ आया है, जब दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की सदस्यता ग्रहण की है। यह निर्णय झांसी के सर्किट हाउस में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया, जहां इन पत्रकारों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस महत्वपूर्ण विस्तार के साथ, संगठन को एक नई दिशा मिली है। पुष्पेंद्र यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जो संगठन का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ दीपक जौहरी केंद्रीय महासचिव और शहजाद खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। संगठन के ढांचे को मजबूत करने के लिए विनय नगाइच को मंडल अध्यक्ष और एमएच अंसारी को मंडल सचिव बनाया गया है। हेमंत गुप्ता को जिलाध्यक्ष और वसीम रज़ा को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा मनीष अली जिला महासचिव और अंकित चौधरी जिला उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे। मीडिया से जुड़े कार्यों के लिए धर्मेंद्र कुशवाहा और अमित रावत को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि मोहम्मद सैफ गुल महानगर सचिव और पंकज गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संरक्षक मंडल के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शशांक त्रिपाठी, प्रभात सक्सेना और विनोद गौतम मौजूद रहे। इनकी उपस्थिति में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।।
