गुरसरांय(झाँसी)। श्रद्धालुओं ने नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मंदिरों व घरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। नगर के तालाब माता मन्दिर पर प्रथम दिन माँ के दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। नगर के बाजार,नई बस्ती,परकोटा,नारायणपुरा,टीचर्स कॉलोनी,गुराई बाजार,कटरा बाजार,मातवाना,मण्डी रोड़ सहित अन्य जगहों पर मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ आरती कर भक्तों ने मां से आशीर्वाद मांगा। वही नवरात्रि के दूसरे दिन गुरसरांय की ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में मां काली की भव्य प्रतिमा देखने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। इस दौरान भक्त भव्य पंडाल व मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबी कतारबद्ध लगे रहे। जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा। प्रतिमा स्थापना पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य दिव्य आरती की गई। माँ काली के धार्मिक जयकारों से आसपास का इलाका गुंजायमान बना रहा। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी द्वारा लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुगण और धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
