गुरसरांय(झांसी)। 23 सितंबर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में बुंदेलखंड विकास निधि योजना 2024-25 से सीएचसी गुरसरांय में मरीजों के तीमारदारों के ठहरने के लिए 49 लाख की लागत के सामुदायिक भवन नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिसका निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग झाँसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी झांसी डॉक्टर सुधाकर पाण्डेय ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि दूर-दराज से सभी मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते है वहीं अब सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों के तीमारदारों को अब ठहरने-खाने की व्यवस्था के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पहले महिलाओं के उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों के तीमारदारों को अब ठहरने-खाने की व्यवस्था के लिए भटकना पड़ता था। जिसको देखते हुए गरौठा विधायक ने विधायक निधि से सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया है। आगे उन्होंने कहा कि जल्द ही जगह मिलने पर इमरजेंसी वार्ड का निर्माण भी किया जाएगा। इस मौके पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सीएमओ डॉ सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि सीएचसी में आने वाले मरीजों के अटेंडेंट के लिए एक बड़ी सुविधा है। विधायक की ऐसी पहल नगर व क्षेत्र की सुविधा और सुगमता बढ़ाती है। जिससे मरीज और तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा अब नहीं होगी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर ने कहा गरौठा विधायक और सीएमओ झांसी के प्रयास से गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र आगामी आने वाले समय में निश्चित ही जिले का सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहिल सिंघई ने कहा कि गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत के प्रयास से इमरजेंसी वार्ड बनेगा। ताकि आम जनता की समस्याएं जल्द दूर हो सकें। इस दौरान अवधेश प्रताप सिंह फौजी,रामनारायण पस्तोर,रामेश्वर अग्रवाल दाऊ,केशवेंद्र प्रताप सिंह राजा नारायणपुरा,विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल,प्रतीक जैन,शिवम तिवारी सिमरधा,मोहनीश अग्रवाल जहां मौजूद रहे वहीं भूमि पूजन में सहायक अभियंता टी आर यादव और अवर अभियंता परवेज खान,ठेकेदार मनोज कुमार जैन उर्फ बंटी सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
