गुरसरांय (झांसी)। 17 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जावेगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा भाव पखवाड़ा के तहत होगा। इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नेहिल सिंघई ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर बुधवार को 10:00 बजे यह कार्यक्रम शुभारंभ होगा।जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर भाजपा पार्टी के पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहेंगे।
Please follow and like us:
