संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
मोंठ: नगर पंचायत के सभासदों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों के घरों का सर्वे अधूरा रह गया है, जिसके चलते कई गरीब परिवार अब तक योजना से वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि शीघ्र ही वार्डों में सर्वे कराकर पात्र लोगों को लाभ दिलाया जाए।
इसके साथ ही सभासदों ने बताया कि वार्डों में गंदगी और पानी के जमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से वार्डो में मच्छरनाशी दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके। सही समय पर छिड़काव नहीं हुआ तो वार्डवासी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इस दौरान पार्षद दयाल गिरी, धर्मेंद्र वर्मा, आकाश, नीलेश कुमार, अनिल सोनी (पार्षद पति), राजेश कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
