गुरसरांय(झांसी)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे एक देश एक चुनाव महाअभियान के तहत बुंदेलखंड के झांसी जिले की गरौठा तहसील के रहने वाले और हमेशा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व झांसी जिला संयोजक पंडित हरिशचन्द्र नायक को उनकी पार्टी और देश व समाज सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करने वाले को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक विक्रांत अग्निहोत्री ने पं हरिशचन्द्र नायक को झांसी जिले का सहसंयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति होने पर भाजपा,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस सम्बन्ध में ब्राहमण समाज की एक बैठक पंडित सार्थक नायक की अध्यक्षता में हुई जिसमें ग्राम प्रधान नागर अनुज कुमार द्विवेदी,प्रधान वीरपुरा वरुण त्रिपाठी,प्रधान ककरवई राजेंद्र तिवारी,रामजी बिदुआ,जेजे मिश्रा,पंडित अश्वनी पस्तोर, मिंटू पटेरिया वहीं अखिल भारतीय गायत्री परिवार के प्रमुख व श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीशचंद्र चौरसिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंडित रामनारायण पस्तोर,अवधेश प्रताप सिंह फौजी,डॉ अशोक मिश्रा,आत्माराम फौजी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने पंडित हरिशचन्द्र के मनोनयन पर मिष्ठान वितरण किया। वहीं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गुरसरांय के चेयरमैन जयपाल सिंह राजू चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षद कैलाश कुशवाहा, ऋषभ वशिष्ठ,रमेश चंद्र,अज्जू मौर्या,राजू वाला,भरत राठौर,बृजेंद्र यादव, गोविन्द प्रताप सिंह सिसौदिया,भुवनेंद्र अडजरिया,दीपक यादव सहित नगर पालिका के पार्षदों ने हरिशचन्द्र नायक को माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं राष्ट्रवादी हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी बल्ले की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोनम सोनी,सुरेश सोनी सरसैड़ा,राजीव सोनी,प्रवीण सोनी,जय सोनी,हरनारायण सिंह घोष,विकास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी का इजहार किया।
