गुरसरांय (झांसी)। नगर के कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य रमेश मौर्य ने कहा कि राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि राजीव जी देश के महान सपूत थे उन्होंने संचार क्रांति सहित विज्ञान और तकनीकी का विकास किया। जिला महासचिव राम भरोसे पेंटर ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय 18 वर्ष के नव युवकों को वोट का अधिकार पंचायती राज उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में दिया अध्यक्षीय उद्बोधन में वीरू यादव ने कहा कि राजीव जी की सोच थी कि नवयुवक आगे आएं क्योंकि देश को नवयुवकों के नेतृत्व की जरूरत है।संचालन अशोक सेन ने किया। संगोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष अभय त्रिपाठी एड.,छुन्ना कोठारी ,चंद्र प्रकाश चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष ग्या प्रसाद मिस्त्री ,आजाद मेंबर ,अन्नू सेन ,प्रमोद गोस्वामी, मुमताज खान ,आजाद जैन ,प्रदीप अग्रवाल कोटरा वाले ,घनश्याम नामदेव, गोपाल सोनी जिला सचिव ,अजय मौर्य पार्षद, साकिर खान, सब्बे खान, सत्येंद्र अग्रवाल ,श्याम बिहारी अडजरिया आदि उपस्थित रहे।
