गुरसरांय (झांसी)। 20 अगस्त बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह अपने निजी दौरे पर पूर्व डिप्टी कलेक्टर श्रवण सिंह सेंगर के निधन हो जाने पर उनके गुरसरांय स्थित सेंगर आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पुत्र नागेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर उर्फ नंदू सहित परिवार जनों से भेंट की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। इसके बाद वह मण्डी गेट गुरसरांय के सामने रहने वाले अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटू अस्ता के आवास पर पहुंचे जहां संपन्न हुए शिवलिंग निर्माण एवं पूजा अर्चना के बाद एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया इस दौरान उन्होंने अनौपचारिक संक्षिप्त मुलाकात में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए सभी लोगों को मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए और क्षेत्र के विकास में उनके द्वारा जो भी संभव होगा वह पूरी तत्परता से सभी प्रकार का सहयोग करेंगे ताकि क्षेत्र का बहुमुखी विकास हो सके। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट जिनेंद्र जैन, कुंवर राम कुमार सिंह,गुड्डू चौहान,रामजी अग्रवाल, छोटू अस्ता,रामजी सोनी बरगांय, सुनील जैन डीकू,अंशु चौहान बामौर,कपिल कोठारी, कौशल किशोर सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
