गुरसरांय (झांसी)। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विद्युत विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। उप खण्ड अधिकारी शाश्वत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही बिजली चोरी करने वालों तथा मीटर से वाईपास लाइन डालकर चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।एसडीओ ने कहा कि ऐसे लोग न केवल विभाग को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी में डालते हैं। अभियान के दौरान पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली का सही तरीके से उपयोग करें और चोरी से बचें।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी करने वालों की सूची पहले से ही तैयार की जा रही है और अभियान किसी भी समय शुरू हो सकता है।
Please follow and like us:
