झांसी: हाल ही में हमने स्वतन्त्रता दिवस पर देश की आजादी के लिये लड़ते हुये अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को याद किया। परंतु हम उनसे नाम से जुड़े स्थलों के प्रति सजग नही है। सन 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम की महान वीरांगना झलकारी बाई की जन्मभूमि ग्राम भोजला में जिला पंचायत द्वारा वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर ग्राम भोजला में पार्क का निर्माण कराया गया है। लेकिन अफ़सोस की बात है कि इन दिनों ठीक पार्क के सामने कचरा डाला जा रहा है। जो सुन्दर पार्क की शोभा को घटा रहा है। ग्रामवासी भी कचरे डालने की उचित व्यवस्था चाहते है। वीरांगना झलकारी बाई भारत कोरी समाज ने जिला प्रशासन से पार्क के सामने से कचरा साफ करवाने की मांग की है।
Please follow and like us:
