गरौठा झांसी।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में इन दिनों हर घर तिरंगा अभियान योजना का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के तहत आज मंगलवार को आजादी के महत्व को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी सुनील कुमार उपजिलाधिकारी न्यायिक मनोज कुमार भारतीय एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी असमा वकार तहसीलदार अमृतलाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी कार्यालय से गाजे बाजे के साथ विशाल पैदल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित कस्बा के गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
यह यात्रा कस्बा के बाजार सहित कस्बा के मुख्य चौराहों से होकर गुजरी जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद लोगों द्वारा राष्ट्र की रक्षा सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ ली एवं देश की एकता व एकजुटता को बनाए रखने का लिया संकल्प तिरंगा यात्रा में सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग किया।
