टहरौली झांसी थाना प्रांगण में उप जिलाधिकारी गौरव आर्य की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने किया
उप जिलाधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त को चेहल्लुम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार राय ने कहा कि सभी त्योहारों को हर्ष पूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएं उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्यक्रमों में व्यवधान डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
बैठक में परमलाल प्रधान पसराई, नेपाल सिंह प्रधान टहरौली खास बृजलाल श्रीवास पूर्व प्रधान धवरी, अरविंद रावत मेंगांव, दीपू राजपूत बसारी शिवदयाल प्रधान घुरैय। राघवेंद्र पटेल पत्रकार रनयारा आशीष उपाध्याय, गफूर खान अध्यापक सिकंदर खान, सखावत खान, सहजाद खान, पुष्पेंद्र प्रधान परसा, देवकीनंदन हजूले तिवारी, मोनू दांगी बालाराम आर्य सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
