गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के सामने मुख्य सड़क पर दो महिलाओं और एक युवक ने पास में बनी पुलिया पर बैठी महिला को बेरहमी से काफी देर तक मारपीट कर मरणासन्न कर दिया जहां इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आते जाते इस घटना को देखते रहे लेकिन दबंग महिलाओं के कारण किसी की बचाने की हिम्मत नहीं हुई बाद में इस संबंध में थाना गुरसरांय में मीरा खंगार पत्नी आज्ञाराम निवासी धनाई थाना गुरसरांय ने गुरसरांय थाने जाकर आपबीती बताई जिस पर गुरसरांय पुलिस ने पीड़ित महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में इलाज कराया। वही जानकारी हुई है कि मारपीट करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है वही देर शाम इन महिलाओं के साथ मारपीट से लेकर पूरे प्रकरण में बताए गए व्यक्ति को भी गुरसरांय पुलिस ने पकड़ लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है यह मामला आज पूरे दिन गुरसरांय नगर में चर्चा का विषय बना रहा और जिसका वीडियो वायरल हुआ।
