गुरसरांय(झांसी)। थाना क्षेत्र अंतर्गत पच्चीसा मुहल्ला में एक गोदाम से चोरी का मामला प्रकाश में आया है। विस्तृत जानकारी के मुताबिक गणेश अग्रवाल पुत्र अनंतराम अग्रवाल निवासी मुहल्ला पटकाना गुरसरांय जिला झाँसी ने थाना गुरसरांय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरे गोदाम में किसानों का माल रखा था जिसमें चना,गेहूं,शक्कर आदि माल रखा था जिसमें 17 कुंतल शक्कर थी अभी दो-तीन दिनों से गोदाम में अनाज जमा था 10 अगस्त 2025 को सुबह 9:00 बजे गोदाम पर जब मैनें देखा की गोदाम की छत का जाल टूटा हुआ है और माल देखा तो करीब 32 कुंतल चना,15 कुंतल गेहूं व 15 कुंतल शक्कर गायब मिली तो मैंने देखा कि तीन बोरी चना पास मे पड़ा मिला उसी जगह पर अभय पुत्र रंजीत ठाकुर निवासी मुहल्ला धनाई गुरसरांय का रहने वाला है जिसकी स्कूटी का नंबर यूपी 93 सी एच 5241 से बोरियां उठाने आया था उक्त व्यक्ति ने ही इस घटना को अंजाम दिया है पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
