गुरसरांय (झांसी)। गरौठा कोतवाली अंतर्गत चंद्रपुरा में रविवार सुबह शनिदेव मंदिर के पास क्रेशर के रास्ते पर 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सहोदरा उर्फ पुत्तो (पुत्री पप्पू अहिरवार), निवासी चंद्रपुरा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर सूचना रविवार सुबह लगभग 8:00 बजे पुलिस को मिली।मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा असमा वकार,थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बलिराज शाही और फॉरेंसिक टीम भी पहुँची और मामले की बारीकी से जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि हर पहलू की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।मृतका के पिता पप्पू अहिरवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या उसके बेटे अरविंद (उर्फ बुल्ले) ने की है। पिता के आरोप के बाद गरौठा पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया है, जबकि आरोपित भाई अभी पुलिस की पकड़ से दूर बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया,“मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतका के भाई की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।यह मामला स्थानीय समुदाय में चिंता का विषय बन गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं और शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है, जिससे मौत के समय तथा कारण के बारे में स्पष्टता मिलेगी।
